Sunday 17 June 2012

jokes


मरीज- डॉक्टर साहब, जब मैं चाय पीता हूं, मेरी आंख में बहुत दर्द होता है।
डॉक्टर- कल से चाय पीते समय कप में से चम्मच निकाल लेना..।
            
एक मुर्गी ने बाज से शादी कर ली।
शादी के बाद एक मुर्गे ने मुर्गी से कहा- हम क्या मर गए थे जो तूने इस बाज से शादी कर ली?
मुर्गी बोली- शादी तो मैं तुमसे ही करना चाहती थी पर पिताजी की जिद थी कि लड़का एयरफोर्स में हो..!
            
संता सालों बाद बंता से मिला। पता चला दोनों की शादी हो गयी।
संता- कैसी है तेरी बीवी
बंता- स्वर्ग की अप्सरा है।
संता- मेरी तो अभी जिंदा है।
            
पति (पत्नी से)- अगर मेरी लॉटरी निकल आये तो तू क्या करेगी..
पत्नी (पति से)- मैं आधे पैसे लेकर तुम्हें छोड़ दूंगी..
पति (पत्नी से)- मेरी 100 रुपये की लॉटरी निकली है..ये ले 50 रुपये और दफा हो जा..
            
पुलिस इंस्पेक्टर (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए एक ड्रेस चुराकर कर ली थी.. बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा..
            
दो बच्चों की मां तीसरी बार शादी कर रही थी, फेरो के वक्त छोटा बच्चा रोने लगा, तंग आकर मां बोली चुप हो जा वरना अगली शादी में नही लेकर जाऊंगी।
            
पत्नी (पति से)- मैंने तुम्हें बिना देखे शादी की..कैन यू बिलीव दैट?
पति (पत्नी से)- और मेरी हिम्मत तो देखो.. मैंने तुम्हें देखने के बाद भी तुमसे शादी की..???
            
ज्योतिष- तेरा नाम संता है
संता - जी
ज्योतिष- तेरा एक लड़का है, तूने अभी 5 किलो गेहूं खरीदे हैं।
संता- आप तो अंतरयामी हो
ज्योतिष- गधे, अगली बार कुंडली लाना राशन कार्ड नही।
            
दो महिलाओं को 20 साल की सजा मिली, 20 साल जेल में गुजारने के बाद जब दोनों रिहा हुई तो दोनों ने मुस्कुराते हुए कहा चलो अब बाकी बातें घर पहुंचकर करते हैं..
            
पति (पत्नी से)- तुम मेरी जिंदगी हो और..
पत्नी (पति )- और? और क्या? बोलो ना प्लीज!
पति- और.. और धिक्कार है ऐसी जिंदगी पर..

No comments:

Post a Comment