Monday 30 July 2012

jokes


एक कंजूस आदमी का बेटा अपनी गर्ल-फ्रेंड के साथ घूमने गया।
लौटकर आया तो कंजूस ने पूछा- कितने रुपए उड़ा आए?
बेटा- ढाई सौ।
यह सुनकर कंजूस नाराज होकर गालियां देने लगा।
बेटा- और क्या करता बापू.. उसके पास इतने ही थे?
            
पति- डार्लिंग, अभी-अभी मेरा एक दोस्त खाने पर हमारे घर आने वाला है।
पत्नी- तुम्हारा दिमाग खराब है ? पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा है, किचन में सामान नहीं है, मैं बहुत थकी हुई हूं और तुम्हारा दोस्त अभी आ रहा है, क्या सोचेगा वह ?
पति- तभी तो मैंने उसे बुलाया है! दरअसल वह जल्दी ही शादी करने जा रहा है और शादी से पहले देखना चाहता है कि शादीशुदा लोग कैसे रहते हैं !!!
            
एक सुबह, एक खूबसूरत लड़की बस स्टॉप पर खड़ी थी। वहां से गुजर रहे एक लड़के ने उसे छेड़ने की नीयत से फब्ती कसी.. चांद तो रात को निकलता है, आज दिन में कैसे निकल आया?
लड़की ने मुस्कुराकर जवाब दिया उल्लू तो रात को बोलता है, आज दिन में कैसे बोल रहा हैू.
            
लड़की वाले- वैसे आप दहेज में सोने और चांदी के अलावा कौन सी कार लेंगे?
लड़के वाले- ना ना इन सब चीजों की टेंशन आप न लो, आपकी बेटी के लिए कार हम खरीद देंगे, बस आप पेट्रोल भरवाते रहना!!!
            
सुहागरात को संता कन्फ्यूज हो गया कि बीवी से क्या बात करे।
आखिरकार बहुत सोचने-समझने के बाद बोला आपके घरवालों को मालूम है कि आप यहां मेरे साथ हो?
            
जंगल में एक चीता बीड़ी पी रहा था। तभी एक चूहा वहां पर आया और बोला भाई, नशा करना छोड़ दो। आओ मेरे साथ और देखो जंगल कितना सुन्दर है!
चीते ने बीड़ी फेंक दी और चूहे के पीछे चल दिया। आगे चलकर एक हाथी मिला जो कोकीन ले रहा था। 

चूहे ने हाथी से कहा भाई, नशा करना बुरी बात है। आओ मैं तुम्हें दिखाता हूं कि हमारा जंगल कितना सुन्दर है। हाथी भी कोकीन फेंक कर चूहे के पीछे-पीछे चल दिया।

आगे चले तो देखा एक शेर व्हिस्की का पेग मारने जा रहा है। चूहे ने शेर को भी ज्ञान दिया। चूहे की बात सुनकर शेर ने पेग रखा। फिर उस को चार-पांच चांटे जड़ दिए।

हाथी को गुस्सा आ गया क्यों मारा उसे? शेर ने कहा इस साले ने कल भी भांग पीकर मुझे 3 घंटे जंगल में घुमाया था।
            
एक रात संता की बीवी के दांत में बहुत तेज दर्द हो रहा था, बेचारी रो रही थी।
संता-अगर ये मेरा दांत होता तो मैंने उसे कब का खींच कर निकाल दिया होता।
बीवी-अगर ये तुम्हारा दांत होता तो मैंने भी उसे कब का खींचकर निकाल दिया होता!
            
प्रश्न- शास्त्रीय संगीत और डिस्को संगीत में क्या अंतर है ?
उत्तर- शास्त्रीय संगीत के श्रोताओं के सिर हिलने लगते हैं, डिस्को संगीत के श्रोताओं के पैर हिलने लगते हैं।
            
पिता (पुत्र से)- एक जमाना था जब मैं सिर्फ 10 रुपए में ही किराना, दूध, सब्जी और नाश्ता लेकर आता था।
पुत्र (पिता से)- अब संभव नहीं है पिताजी क्योंकि अब वहां सीसीटीवी कैमरा लगा होता है!
            
शेर शेरनी का चुम्बन लेने लगा तो शेरनी ने रोक दिया और इधर-उधर देखने लगी।
शेर- क्या हुआ ?
शेरनी- देख रही हूं कहीं आसपास डिस्कवरी वाले तो नहीं हैं.. !!!