Friday 16 August 2013

बस स्टॉप पर भईया से बना सईयां



एक लड़का : लड़की बस-स्टॉप पर....
 
लड़का: नाईस लिपस्टिक ! 
 
लड़की : थैंक यू ...…
 
 
लड़का : नाईस टॉप ऐंड जींस ..!
 
लड़की : थैंक्स 
 
 
लड़का : नाईस इयर रिंग्स ..!
 
लड़की : थैंक्स ए लॉट ....
 
 
लड़का : नाईस नेकलेस ...!!
 
लड़की : थैंक यू ..सो मच .........भईया .......!!
 
.
 
.
 
.
 
लड़का :  कमाल है …. फिर भी तू सुन्दर नहीं लग रही …. !!!




Thursday 8 August 2013

jokes


एक बार एक चोर की सजा पूरी हो रही थी और अगले दिन वह रिहा होने वाला था। ............ ................
उसके एक साथी से पूछा- जेल से निकलते ही पहला काम तुम क्या करोगे? .............. ...........
चोर ने जवाब दिया- एक टॉर्च खरीदूंगा, क्योंकि पिछली मर्तबा मैंने अंधेरे में बत्ती के बजाए रेडियो का बटन दबा दिया था।





Wednesday 31 July 2013

हरयाणवी ताऊ वाइब्रेशन मोड पर



एक हरयाणवी ताऊ ठण्ड से कांप रहा था.. 

उसके बेटे ने डॉक्टर को फ़ोन किया.. ... ... ... 


डॉक्टर: क्या हुआ है...? 


बेटा: बीमारी का तो पता नहीं है लेकिन बापू सुबह से वाइब्रेशन मोड पर लगा है|




Tuesday 30 July 2013

लेडी टीचर, शैतान बच्चा और फेसबुक




टीचर- कवि कविता के माध्यम से क्या कहना चाहता है?

 छात्र- कुछ भी नही गुरुदेव. ये फ़ेसबुक का जमाना है। अब जो कहा जायेगा फ़ेसबुक के माध्यम से कहा जायेगा। कविता वोबिता तो पुराने जमाने की चीज हो गयी।



Monday 29 July 2013

टेन्स कितनी तरह के होते हैं?





टीचर: संता बताओ टेन्स कितनी तरह के होते हैं?
संता: तीन। टीचर: तीनों का एक-एक उदाहरण बताओ।
संता: मैंने कल आपकी बेटी को देखा था। आज मैं उससे प्यार करता हूं और कल मैं उसको भगा कर ले जाऊंगा।


Saturday 27 July 2013

पानी चाहिए

किसी अस्पताल में एक मरीज और नर्स..
मरीज- पानी चाहिए
नर्स - प्यास लगी है क्या?
मरीज (चिढ़ कर ) - नहीं गला चेक करना है कहीं लीक तो नहीं कर रहा है!!!

Friday 26 July 2013

मेरे दांत निकाल दीजिए

बुढ़िया डॉक्टर से- दांत निकाल दीजिए
 
डॉक्टर- मुंह खोलो
बुढ़िया- लो खोल दिया
डॉक्टर- थोड़ा और
बुढ़िया ने मुंह और खोल दिया
डॉक्टर- थोड़ा सा और
बुढ़िया ने सारा मुंह खोल दिया
डॉक्टर- अरे और मुंह खोलो
बुढ़िया गुस्से से चीखी- अबे अब क्या मुंह में बैठ कर दांत निकालेगा??

Thursday 25 July 2013

बहन को छेड़ता है...

एक लड़की बुर्का पहने बाजार से निकल रही थी।
 
तभी एक लड़का आया और बोला-
 
कहां जा रही हो मेरी जान...
 
लड़की- तेरे घर।
 
लड़का- चलो, मैं भी आता हूं...
 
लड़की- आजा बेशर्म आजा,
 
अम्मी को बताऊंगी कि कमीना अपनी बहन को छेड़ता है।

Wednesday 24 July 2013

jokes

दो व्यक्ति रेलवे की टिकट खिड़की पर लाइन में लगे थे। उनके पास ही एक नौजवान खड़ा हुआ था।
पीछे वाले व्यक्ति ने आगे वाले से कहा - आजकल के नौजवानों को न जाने क्या हो गया है। जरा देखिए इस लड़के को, कितने भद्दे ढंग के कपड़े पहने हैं इसने.. ।
आगे वाले ने जवाब दिया- माफ कीजिये पर ये लड़का नहीं मेरी बेटी है।
-ओह, आई एम सॉरी। अच्छा तो आप इसके पिता हैं ?
-जी नहीं, मैं इसकी मां हूं..।

Tuesday 23 July 2013

jokes

एक उम्रदराज विधवा और विधुर में पिछले पांच सालों से बड़ी गहरी दोस्ती थी। पुरुष ने आखिरकार महिला के आगे शादी का प्रस्ताव रख ही डाला। महिला ने फौरन हां कह दिया।
अगली सुबह जब वह जागा तो उसे ठीक से याद नहीं आया कि मेरे शादी के प्रस्ताव के बारे में महिला ने क्या जवाब दिया था। हां या ना। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी जब याद नहीं आया तो उसने महिला को फोन लगाया और पूछा कि कल मेरे शादी के प्रस्ताव पर उसने क्या जवाब दिया था, हां या ना।
महिला ने कहा- भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि तुमने फोन कर लिया। जवाब तो मैंने हां ही दिया था पर मैं ये भूल गई थी कि किसको दिया था!

Monday 22 July 2013

संता का दिमाग, वाह भाई वाह!

एक दीवार पर लिखा था- यहां कुत्ते पेशाब करते हैं..
...
...
संता ने वहां पेशाब कर दिया फिर बोला-
...
...
...
...
...
'इसे कहते हैं दिमाग पेशाब मैंने किया, नाम कुत्ते का आया...

Friday 19 July 2013

बॉस, सेक्रेटरी और रात की बात!

सेक्रेटरी गुस्से में अपने बॉस के केबिन से बाहर निकली...
 
सहकर्मी: क्या हुआ, इतने गुस्से में क्यों हो?
 
सेक्रेटरी: बॉस ने मुझसे पूछा, क्या आज रात को फ्री हो? मैंने कहा हां...!
 
सहकर्मी: फिर क्या हुआ?
 
सेक्रेटरी: कमीने ने मुझे 50 पेज का काम और दे दिया।

Tuesday 16 July 2013

jokes

एक कैदी को जेल में अपनी पत्‍‌नी का पत्र मिला -प्रिय, मैं अपने घर के पीछे वाले बगीचे में नीबू के पौधे लगाना चाहती हूं। उन्हें रोपने का सही समय कौन सा है?
कैदी जानता था कि जेल में आने वाले और जाने वाले सारे पत्र जेल प्रहरियों द्वारा पढ़ लिये जाते हैं। उसने पत्‍‌नी को जवाब लिखा- प्रिये, तुम कुछ भी करो, पर पीछे वाले बगीचे को हाथ मत लगाना क्योंकि वहीं तो मैंने अपना सारा धन गाड़ रखा है।
लगभग दो सप्ताह बाद उसे पत्‍‌नी का का एक पत्र और मिला जिसमें लिखा था- प्रिय, तुम्हें विश्वास नहीं होगा पर तुम्हें पत्र लिखने के एक सप्ताह बाद कुछ लोग फावड़े लेकर आए और उन्होंने सारा बगीचा खोद डाला।
कैदी ने जवाब में लिखा- प्रिये, अब तुम आराम से नीबू के पौधे रोप सकती हो।

Monday 15 July 2013

jokes

एक अस्पताल में एक आदमी एमरजेंसी वार्ड में अपने बेड पर लेटा था, डॉक्टर ने दरवाजा खोला और उस आदमी के पास पहुंच गया!
आदमी ने कहा डॉक्टर साहब क्या मैं अब ठीक हूं!
डॉक्टर ने उसकी तरफ देखते हुए कहा देखा तुम्हारे लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी! उस आदमी ने कहा डॉक्टर साहब पहले आप मुझे बुरी खबर सुनाएं!
डॉक्टर ने कहा बुरी खबर यह है कि हमने आपकी दोनों टांगे काट दी है!
आदमी ने कहा हे भगवान! तो फिर अच्छी खबर क्या है?
डॉक्टर ने कहा अच्छी खबर यह है कि वह जो आदमी तुम देख रहे हो वह तुम्हारे जूते खरीदना चाहता है!

Saturday 13 July 2013

jokes

एक चोर रात के अंधेरे में एक कपड़ों की दुकान पर चोरी करने गया।
जैसे ही उसने दुकान का ताला तोड़कर दुकान का सामान समेटना शुरू किया, वहां पुलिस आ गयी और उसे पकड़ कर थाने ले गयी।
थाने पहुंच कर दरोगा ने उस चोर से पूछा।
दरोगा- क्यों बे तुझे चोरी करते हुए अपने बीवी बच्चों का ध्यान नहीं आया?
चोर- आया था साहब पर मैं मजबूर था।
दरोगा- मजबूर वो कैसे?
चोर- साहब मैं क्या करूं, उस दुकान में लेडीज और बच्चों के कपड़े नहीं थे।

Friday 12 July 2013

santa-banta

अमेरिका से संता का एक दोस्त भारत घूमने आया।
कुतुब मीनार के पास पहुंच कर संता का दोस्त उससे बोला।
दोस्त- ये कुतुब मीनार कितने दिन में बना है?
संता- एक महीने में।
दोस्त- ये हमारे मुल्क में तो 2 हफ्ते में बन जाता।
थोड़ा आगे जाने के बाद दोस्त ने फिर संता से पूछा।
दोस्त- ये लाल किला कितने दिन में बना है?
संता- सिर्फ दो हफ्ते में।
दोस्त- हमारे मुल्क में तो 3 दिन में बन जाता।
जब वे दोनों ताजमहल के पास से गुजरे तो दोस्त ने संता से फिर पूछा।
दोस्त- ये ताजमहल कितने दिन में बना है?
संता- मैं खुद हैरान हूं की कब बना, कल शाम को तो नहीं था।

Thursday 11 July 2013

JOKES

डाक्टर: जब आपको पता था कि छिपकली आपके मुंह में जा रही है तो आप चुप क्यों थे ?? 

संता: पहले काकरोच गया था तो मुझे लगा कि छिपकली उसको पकड़ लेगी.

Tuesday 9 July 2013

santa-banta

एक बच्चे ने संता की दुकान से 45 रुपये का सामान खरीदा।
फिर पांच का नोट निकाला और उस पर 5 के आगे 0 लिखकर संता को देते हुए बोला- ये लो 50 रुपये और 5 रुपये वापस करो!
बच्चे की चालाकी को समझते हुए संता मन ही मन हंसा- फिर बदला लेने के लिए उसने 50 रुपये का नोट निकाला और 5 के आगे छपे 0 को पेंसिल से काटकर बच्चे को देते हुए बोला- ये लो 5 रुपये हिसाब बराबर!

Saturday 6 July 2013

SANTA-BANTA

संता (बंता से)- यार, सरकार ने वोटिंग करने के लिए 18 साल के होने का कानून बनाया है तो फिर शादी करने की उम्र 21 साल क्यों?
बंता (संता से)- देखो सरकार को भी पता है कि देश संभालना आसान है लेकिन बीवी संभालना नहीं!

Friday 5 July 2013

लड़के को देख लड़की मुस्कुराते हुए बोली

एक बूढ़ा आदमी एक खूबसूरत लड़की से टकरा गया तो वह उससे बोला, सॉरी।
लड़की: अँधा है क्या, दिखता नहीं सामने से कोई आ रहा है?
 
लड़की जैसे ही थोडा आगे बढ़ी, एक स्मार्ट लड़का उससे टकरा गया।
 
लड़का: सॉरी।
 
लड़के को देख लड़की मुस्कुराते हुए बोली, "कोई बात नहीं।"
 
बूढ़ा आदमी जो की यह सब देख रहा था, लड़की के पास आकर बोला, कम्बखत मेरी सॉरी की स्पेलिंग गलत थी क्या जो तू मुझे खाने को पड़ गयी?

Wednesday 3 July 2013

jokes-बिना दांतों के कुत्ता काट ले तो

संता- अगर बिना दांतों के कुत्ता काट ले तो क्या करना चाहिए? 

बंता- सिंपल है भाई .. बिना सुई के इंजेक्शन लगा दो 


 स्कूल में आग लग गई। सब बच्चे खुश थे कि स्कूल नहीं जाना पड़ेगा पर एक बच्चा उदास था। 

अध्यापक-

 बेटा तुम दुखी क्यों हो?

बच्चा- 
सर आप जिन्दा कैसे बच गए? 

 एक स्टूडेंट ने एमबीए का फार्म भरते हुए वहां के वाचमैन से पूछा- जनाब ये यूनिवर्सिटी कैसी है? 

वाचमैन- बहुत अच्छी यूनिवर्सिटी है। मैंने भी यहीं से एमबीए किया है.. 


 पत्नी (पति से)- क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं? 

पति (पत्नी से)- नहीं 

पत्नी- क्यों नहीं? 

पति- क्योंकि मैं हनुमान चालीसा पढ़कर सोता हूं।

Tuesday 2 July 2013

किसी ने मुझे 'ना' नहीं कहा

मैंने आज तक जितनी भी लड़कियों को प्रपोज किया है...
.
.
.
.
... किसी ने मुझे 'ना' नहीं कहा। उल्टा सभी ने तीन-तीन बार कहा...
.
.
'हा हा हा'

Monday 1 July 2013

घोड़ी का फोन

पत्नी पति को ज़ोरदार घूंसा मारती है। पति उससे पूछता है, "क्या हुआ?"

पत्नी: तुम्हारी शर्ट की जेब में एक कागज मिला है, जिस पर मैरी लिखा हुआ है।

पति: ओह वो! पिछले सप्ताह मैं ट्रेकिंग पर गया था तो वहां पर मैंने जिस घोड़ी की सवारी की थी, मैरी उसका नाम था। एक दिन बाद पत्नी ने उसे फिर एक जोरदार घूंसा रसीद कर दिया।

पति ने फिर तड़पकर उस से पूछा, "अब क्या हुआ?"

पत्नी: तुम्हारी घोड़ी का फोन आया है।

Saturday 29 June 2013

हड़ताल के विषय में

संगीत गुरु ने अपने एक नए शिष्य से पूछा: तुम किस ‘ताल‘ के विषय में अधिक जानते हो?

शिष्य ने तुरंत कहा: हड़ताल के विषय में।

Thursday 27 June 2013

सरप्राइज की हाइट देखिए...

लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अच्छा खासा समय बिताया।
अचानक उसने अपनी गर्लफ्रेंड के पर्स में एक लड़के की तस्वीर देखी।

उसने गर्लफ्रेंड से पूछा: क्या यह तुम्हारा एक्स-बॉयफ्रेंड है?
गर्लफ्रेंड ने तस्वीर को किस करते हुए कहा: नहीं डार्लिंग, यह मेरी सर्जरी से पहले की तस्वीर है। 


डॉक्टर फिल्म बनाते तो...

अगर डॉक्टर फिल्म बनाते तो टाइटल क्या होते?
.
.
.
1. कभी जुकाम कभी खासी
2. कहो न बुखार है
3. टीबी नं 1
4. हम ब्लड दे चुके सनम
5. कल पेशंट हो न हो

Wednesday 26 June 2013

बाल कटवाने हैं, कितना समय लगेगा?

एक आदमी एक नाई की दुकान में घुसा और पूछा - भाई, बाल कटवाने हैं, कितना समय लगेगा?

दुकान में पहले ही भीड़ थी सो नाई बोला - लगभग तीन घंटे। आदमी यह सुनकर वापस चला गया।

तीन-चार दिन बाद
वही आदमी फिर आया और उसने फिर पूछा- बाल कटवाने हैं, कितना समय लगेगा? नाई ने ग्राहकों को देखकर अंदाजे से बताया- दो घंटे तो लग जायेंगे। आदमी फिर वापस चला गया।

तीन-चार दिन बाद फिर
वही आदमी आया और नाई के बताने पर कि अभी एक-डेढ़ घंटा लगेगा, फिर वापस चला गया।

अगली बार जब फिर से वही आदमी आया और टाइम पूछकर वापस जाने लगा तो नाई ने अपने सहायक से कहा- मुन्ना, ये आदमी हर बार कितना समय लगेगा पूछकर चला जाता है, कभी बाल कटवाने लौटकर नहीं आया। जरा देख तो ये आखिर कहां जाता है।

थोड़ी देर बाद मुन्ना मुस्कुराता हुआ वापस लौटा।

नाई ने पूछा- क्या हुआ, आखिर कहां गया वह आदमी?

मुन्ना-
आपके घर..!!!!

Tuesday 25 June 2013

उड़ा दो साले को...

तुम्हारी गर्ल फ्रेंड का एसएमएस मिला है, 

कहती है कोई पत्थर से ना मारे मेरे दीवाना को, 
..
..
कहती है कोई पत्थर से ना मारे मेरे दीवाना को, 
..
..

इक्कीसवी सदी है बम से उड़ा दो साले को.....

मेसेज-मेसेज और हाहाहा

लड़के ने लड़की को मेसेज करके प्रपोज किया, 'आई लव यू।'
लड़की ने रिप्लाई किया: हाहाहा। 

लड़के ने फिर मेसेज किया: मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता!
लड़की ने फिर रिप्लाई किया: हाहाहा। 

लड़के ने फिर मेसेज भेजा: मैं तुम्हें हीरे जड़ी सोने की अंगूठी गिफ्ट करना चाहता हूं।
लड़की ने रिप्लाई किया: सच्ची...!
फिर लड़के ने रिप्लाई किया: हाहाहाहाहाहा...

Monday 24 June 2013

मैं बिना चश्मे के ही सो गया था

पति (पत्नी से) - मैंने रात को सपना देखा!

पत्नी (पति से) - क्या देखा?

पति - कि तुम प्यार कर रही हो!

पत्नी - किससे?

पति - वही तो मैं पहचान नहीं सका! रात मैं बिना चश्मे के ही सो गया था !!!

Friday 21 June 2013

वह अपनी जान से हाथ धो बैठेगा!

एक आदमी की बीवी लापता हो गई। उस आदमी ने अखबार में बीवी की गुमशुदगी का इश्तहार कुछ इस तरह छपवाया -

मेरी बीवी पिछले पांच दिनों से लापता है। जो कोई भी उसकी खोज-खबर मेरे पास लाएगा या उसे खोजने की कोशिश करेगा।

वह अपनी जान से हाथ धो बैठेगा!

Wednesday 19 June 2013

मैं शादीशुदा हूं..!!!

घर में ही है। लेकिन साथ ही उसे डर भी सताने लगा कि आज तो पत्नी जबरदस्त हंगामा करेगी। जैसे-तैसे डरते-डरते उसने आंखें खोलीं तो देखा कि घर में बिजली नहीं है और उसकी पत्‍‌नी बड़े प्यार से उसे पंखा झल रही है. उसके जागते ही पत्नी प्यार से बोली - जाग गए आप?
बैठिये, मैं आपके लिए अभी चाय लेकर आती हूं।
शराबी ने चुपचाप चाय पी ली। इसके बाद पत्नी बोली- मैं जरा सामान लेने बाजार जा रही हूं तब तक आप फ्रेश होकर नाश्ता कर लीजिए। गरमागरम नाश्ता किचन में तैयार रखा है। वापस आकर आपका मनपसंद खाना बनाऊंगी।
शराबी सन्न था। उसे पत्नी के इस बदले व्यवहार की वजह समझ में नहीं आ रही थी। पत्नी के जाते ही उसने अपने बेटे को बुलाया और पूछा- बेटा, रात को क्या हुआ था?
बेटे ने बताया- रात को 3 बजे आपके दोस्त आपको घर पर लेकर आये थे। आपको बिलकुल भी होश नहीं था। आते ही आप टेबल पर गिर पड़े जिससे टेबल का कांच टूट गया। आपने फर्श पर उलटी भी की थी।
शराबी- फिर तो तुम्हारी मां को बहुत नाराज होना चाहिए था पर ऐसा लग नहीं रहा, क्यों? बेटा- वो तो आपने नशे की हालत में एक ऐसी बात कह दी कि उनका दिल ही जीत लिया बस!
शराबी- क्या? ऐसा क्या कहा मैंने?
बेटा- आपको बिस्तर पर लिटाकर जब वो आपकी गन्दी पैंट उतारने की कोशिश कर रहीं थीं तो आप चिल्लाये- भगवान के लिए ऐसा मत करो .. मैं शादीशुदा हूं..!!!

Tuesday 18 June 2013

ड्राइविंग स्टाइल

अलग-अलग देशों का ड्राइविंग स्टाइल...

एक हाथ स्टीयरिंग पर,
एक हाथ खिड़की पर। - अमेरिका
.
.
एक हाथ ​स्टीयरिंग पर,
एक हाथ हॉर्न पर। - जापान
.
.
.
.
.
.
एक हाथ हॉर्न पर,
एक हाथ गेयर पर,
तेज आवाज में गाने सुनते हुए...
कान में ब्लूटुथ
एक पैर अक्सेलरेटर पर,
ब्रेक पर कुछ नहीं
और
दोनों आंखें लड़कियों पर! - भारत

इसीलिए हम मल्टि-टैलंटेड हैं!

Monday 17 June 2013

मुझे आपकी तरह देश बेचना नहीं आता

नेता (बच्चे से): तुम चाय क्यों बेच रहे हो?
बच्चा : साहब, क्योंकि मुझे आपकी तरह देश बेचना नहीं आता।

Friday 14 June 2013

संता की वकालत

प्रोफेसर - अगर तुम्हे किसी को संतरा देना हो तो क्या बोलोगे ?
संता - ये संतरा लो ..
प्रोफेसर - नहीं ... एक वकील की तरह बोलो ...
स्टूडेंट - मैं एतद द्वारा अपनी पूरी रुचि और बिना किसी के दबाव में यह फल जो संतरा कहलाता है, को उसके छिलके, रस, गुदे और बीज समेत देता हूँ और साथ ही इस बात का सम्पूर्ण अधिकार भी कि इसे लेने वाला इसे काटने, छीलने, फ्रिज में रखने या खाने के लिये पूरी तरह अधिकार रखेगा और साथ ही यह भी अधिकार रखेगा कि इसे वो दूसरे को छिलके, रस, गुदे और बीज के बिना या उसके साथ दे सकता है...और इसके बाद मेरा किसी भी प्रकार से इस संतरे से कोई संबंध नहीं रह जाएगा।

Thursday 13 June 2013

किसका मुंह देखकर..

पति -( पत्नी से बोला ) आज सुबह न मालूम किसका मुंह देखकर उठा था कि दिन का खाना नसीब नहीं हुआ ?

पत्नी बोली - मेरी मानो , बेडरुम में लगे आइने को हटा दो , वरना रोजाना यही शिकायत रहेगी |

Wednesday 12 June 2013

फेसबुक लेआउट नहीं पसंद!

विकी: यार, मुझे फेसबुक का लेआउट नहीं पसंद।
टोनी: क्यों?
विकी: मैंने 'सी मोर' पर क्लिक किया, पर मुझे वहां कोई मोर नहीं दिखा!

Tuesday 11 June 2013

दस रुपया दूगा

कबाडी की दुकान पर एक संगीतकार ने अपनी वायलिन दिखाते हुए पूछा -क्या दोगे ?

कबाडी- इस टूटे-फूटे वायलिन का तो दस रुपया दूगा !

संगीतकार -बस दस रुपये ? इसे बजाना बन्द करने के लिए पचास रुपये तो मेरे पडोसी दे रहे थे |

नेक औरत!

एक बार एक दम्पति में झगडा हो जाता है।

पत्नी: काश मैंने अपनी माँ की बात मान ली होती तो आज मुझे ये दिन ना देखना पड़ता।

पति: क्या मतलब? क्या तुम्हारी माँ ने तुम्हे मुझ से शादी करने से मना किया था?

पत्नी: और नहीं तो क्या?

पति: हे भगवान्, मैं आज तक उस नेक औरत के बारे में कितना बुरा सोचता था, जिसने मुझे बचाना चाहा।

Monday 10 June 2013

पानी खतरे के निशान को पार कर रहा था..

नदी में बाढ़ का पानी काफी तेजी से खतरे के निशान को पार कर रहा था |

बाढ़ नियंत्रण अधिकारी के पास फोन आया - सर अभी-अभी सूचना मिली है कि पानी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रहा है | 

अधिकारी ( बोला ) - कोई बात नहीं , खतरे का निशान दो मीटर ऊपर कर दो |

Friday 7 June 2013

बिग बी के यहां कुत्तों के इंटरव्यू..

बिग बी के वफादार कुत्ते की मौत के बाद उनके यहां कुत्तों की लाइन लग गई है। अभी-अभी हास्य समाचार के रिपोर्टर हंसमुख लाल ने मुंबई से ताजा समाचार हम तक पहुंचाए हैं..

अरे भाई बिग बी के एक वफादार के जाने के बाद दूसरे वफादार की जरूरत तो होगी उनके पिराना डेन ब्रीड के शेनॉक की मृत्यु हो गई है इसलिए कई कुत्ते इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

इसके लिए कई कुत्तों ने बीती रात गर्म पानी से नमक के गरारे किए अब आप पूछेंगे क्यों, तो जवाब है ताकि वे इंटरव्यू में बेहतरीन तरीके से भौंक सकें।

यही नहीं कुछ कुत्तो ने डॉग पार्लर में जाकर अपनी कटिंग-शटिंग भी करवा ली है, अरे भाई बिग बी के घर का सवाल है और फिर वहां ऐश और पूरा परिवार होगा, तो ढंग से पेश भी तो आना है!

यही नहीं बिग बी के परिवार का वफादार बनना है, तो फिर कई कुत्तो ने इसके लिए जमकर होमवर्क किया और खंभे पर टांग ऊंची करने की आदत को भी बदल दिया है, मतलब अब वे काफी तमीजदार कुत्ते बनकर लाइन में लगे हैं।

कई कुत्ते तो बकायदा लैपटॉप लेकर नजर आ रहे हैं, ताकि वे अपना पूरा प्रोफाइल प्रस्तुत कर सकें और अपने वफादारी के पुराने रिकॉर्ड को प्रस्तुत कर सकें। क्योंकि सुना है नए कुत्ते का चुनाव स्वयं बिग बी ही करेंगे।

कई कुत्तों को लग रहा है कि बिग-बी के यहां वेज खाना ही मिलेगा, तो उन्होंने बीती रात से ही शाकाहार अपना लिया है और रात से ही हड्डी चबाने का मोह त्याग दिया है।

ताजा खबर

अभी-अभी हास्य समाचार के रिपोर्टर हंसमुख लाल ने मुंबई से हमें खबर दी है कि बिग बी के यहां कुत्तों की लाइन में कुछ इंसान भी लग गए हैं, और कुत्तों की तरह अपनी जुबान लटकाए हुए हैं।
कारण, उन्हें लगता है कि वे धोखा देकर इस पद को पा लेंगे, क्योंकि वे बिग बी जैसी हस्ती के यहां कुत्ता बनकर भी रहने को तैयार हैं।

एक और मजेदार बात इस भेड़ चाल में कुछ आवारा, खुजली वाले कुत्ते भी शामिल हो गए हैं उन्हें लगता है शायद कौन-बनेगा करोड़पति की तरह उनका लक यहां चल जाए और वे स्लम डॉग मिलेनियर बन जाएं। लेकिन इन कुत्तों को लाइन से ही रिजेक्ट करने की तैयारी बिग बी के कुत्ता प्रबंधन ने कर दी है और इन कुत्तों का सपना टूटता नजर आ रहा है।

कई बड़े घरों के कुत्ते इस वेकेंसी के बारे में सुनते ही अपने मालिकों का घर छोडक़र आधी रात को ही मुंबई की ट्रेन में सवार होकर मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर उतरते देखे गए और जिनको ट्रेन नहीं मिली उन्होंने क्वीन फिशर की फ्लाइट पकडक़र मुंबई में बिग बी के यहां वफादार के तौर पर किस्मत आजमाने का मन बनाया है।

कुलमिलाकर कुत्ता जगत में इस पद को लेकर हडक़ंप है और बताया जा रहा है कि यहां कोई सोर्स नहीं चलेगा। आप इस पद के लिए एस.एम.एस भी कर सकते हैं, लेकिन किस नंबर पर यह अभी तक पता नहीं चला है।

कारण, क्योंकि बिग बी के यहां से इस तरह के किसी पद की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और कुत्ते बे-वजह इस पद के लिए अपनी जुबान लपलपा रहे हैं।

Thursday 6 June 2013

एक बार सलमान खान एक बाबा के पास गए...

एक बार सलमान खान एक बाबा के पास गए...
सलमान: कितने प्रतिशत युवक सोचते हैं कि मेरी और कटरीना की शादी होगी?
बाबा: 10 प्रतिशत।
सलमान: सिर्फ 10 प्रतिशत! ऐसा क्यों?
बाबा: क्योंकि बाकी के 90 प्रतिशत युवक कटरीना से खुद शादी करना चाहते हैं।

पप्पू और क्लास टीचर

एक बार पप्पू अपनी क्लास टीचर के पास गया और उससे बोला, मैडम जी एक बात पूछूं?
शिक्षिका- हां बेटा पप्पू बोलो।
पप्पू- मैडम जी मैं आपको कैसा लगता हूं?
शिक्षिका ने मुस्कुराते हुए पप्पू के गाल को थपथपाया और बोली, बहुत ही प्यारे लगते हो।
यह सुन पप्पू ने अपने साथ बैठे लड़के को कोहनी मारी और बोला, बोला था ना लाइन मारती है।

Wednesday 5 June 2013

गलत तो गलत है!

एक बच्चा लड़का-लड़की को किस करते हुए देख लेता है।

बच्चा: मुझे भी करने दो वरना मैं आपके पापा को बता दूंगा।
लड़की: ओहो! अच्छा ले तू भी कर ले।

बच्चा काफी ट्राइ करता है, पर वह हाइट में कम रह जाता है।
बच्चा (परेशान होकर): भाड़ में गई किस, जो काम गलत है वह गलत है! मैं तो बताऊंगा।

Tuesday 4 June 2013

Jokes of Santa Banta !!


कुदरत का धोखा!
एक मरीज डॉक्टर के पास गया।

मरीज: डॉक्टर साहब मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है।

डॉक्टर: यह तो बड़ी हैरानी की बात है!

मरीज: जी हां डॉक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे।


पप्पू का व्यापार!
पढाई में अच्छा ना होने की वजह से संता अपने बेटे पप्पू को हमेशा डांटता रहता था।

एक दिन जब दोनों इकट्ठे बैठ कर टीवी देख रहे थे तो अचानक से पप्पू, संता से बोला, "पापा मैं जब अपना व्यापार करूँगा तो देख लेना अच्छे-अच्छो के हाथ में कटोरा पकड़ा दूंगा"।

संता ने ये सुना और हैरानी से पप्पू से पूछा, "बेटा वो कैसे?"

बेटा मुस्कुराते हुए बोला, "गोल-गप्पे बेचकर"।


मुफ्त की सब्जी!
पति: जब मैं सूट पहनकर सब्जी लेने जाता हूं, तो दुकानदार मुझे सब्जी महंगी देता है और जब मैं मैला कुर्ता-पाजामा पहनकर जाता हूं तो सब्जी सस्ती मिलती है।

पत्नी: तब तो तुम हाथ में कटोरा लेकर जाया करो सब्जी मुफ्त में मिल जाया करेगी।


संता का रिश्ता!
संता अपने लिए लड़की देखने गया।

लड़की के बाप ने संता को एकांत में लड़की से बात करने के लिए भेज दिया।

संता की समझ में नहीं आया कि क्या बात करे तो बड़ी हिम्मत जुटाकर उसने पूछा, "बहनजी, आप कितने भाई-बहन हो"? 

लड़की ने ठंडी सांस भर कर जवाब दिया, "अभी तक तो दो ही थे मगर अब तीन हो गए"।

Friday 5 April 2013

शादी के पहले शादी के बाद

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com

पत्नी (पति से)- शादी के पहले आप मेरे लिए रोज गिफ्ट लाते थे, पर अब नहीं लाते, क्यों?
पति (पत्नी से)- कभी तुमने किसी मछुआरे को मछली पकड़ने के बाद उसे दाना डालते हुए देखा है ? 

Thursday 4 April 2013

रोटी से टूटे तीन दांत

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com

डॉक्टर: तुम्हारे तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज: पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर: तो खाने से मना कर देते।
मरीज: ऐसा करता तो पूरे बत्तीस टूट जाते!

Saturday 30 March 2013

परेशान मनमोहन जी

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com


दिग्विजय- क्या हुआ मनमोहन जी, क्यों परेशान हैं?

मनमोहन- 2 G, 3 G, LPG, CAG, राहुल जी, सोनिया जी... मेरा तो दिमाग खराब हो गया है जी। समझ नहीं आ रहा कि यह मैं कहां फंस गया जी।

Saturday 23 March 2013

सचिन की सक्सेस का राज

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com


सचिन तेंडुलकर की सक्सेस का राज जानते हैं?
अगर नहीं, तो अब जान लीजिए!
.
.
सचिन की मां का नाम है 'रजनी' तेंडुलकर और...
...उनके कोच का नाम है रमा'कांत'।

क्या अब ज्यादा कुछ कहने की जरूरत है?

Friday 22 March 2013

डॉक्टर की फीस

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com


बंता (डॉक्टर से): आपकी फीस कितनी है?
डॉक्टर: पहली बार 100 रुपए और दूसरी बार फ्री।
बंता: अच्छा, तो मैं दूसरी बार आया हूं।
डॉक्टर: तो फिर आप वही दवा जारी रखो, जो मैंने पहली बार दी थी।

Thursday 21 March 2013

गरीब गया लालू के पास

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com

एक बार एक गरीब लालू के पास जाता है और कहता है, 'आपके पड़ोसी ने मुझे पेट भरकर खाना खिलाया है। आप भी कुछ खिलाओ।'
लालू: अच्छा, बस इतनी सी बात! यह लो हाजमोला।

Tuesday 19 March 2013

सास की पिटाई

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com


नौकरानी (प्रीतो से): मेमसाब, गजब हो गया! पड़ोस की तीन औरतें मिलकर आपकी सास को बहुत पीट रही हैं।

प्रीतो भागी-भागी नीचे गई और चुपचाप तमाशा देखने लगी...

नौकरानी (हैरानी से): आप मदद करने क्यों नहीं जा रहीं?

प्रीतो: मुझे लगता है, तीन काफी हैं!

Monday 18 March 2013

संता को चाहिए बदला

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com

संता (कोर्ट में जज से): आज तक मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मेरी पड़ोसन ने मुझे नहाते हुए देख लिया!
जज: तो तुम क्या चाहते हो?
संता: बदला।

Saturday 16 March 2013

मनमोहन ने दिया करारा जवाब

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com

एक बार मनमोहन से ओबामा बोले: हमारे पास मडॉना, जूलिया, शकीरा जैसे बॉम हैं। तुम्हारे पास क्या है?

इस बार मनमोहन ने भी मस्त करारा जवाब दिया।
मनमोहन बोले...
.
.
.

हमारे पास इमरान हाशमी जैसे बॉम डिफ्यूज़र हैं!

Friday 15 March 2013

जाम हुआ डॉक्टर का टॉइलेट

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com

एक डॉक्टर की रात को अचानक नींद खुली। उसने देखा कि उसका टॉइलेट पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है।

उसने अपनी पत्नी से कहा: मैं अभी सीवर ठीक करने वाले को बुलाता हूं।
पत्नी: इतनी रात को तीन बजे मत बुलाओ उसे।

पति: मैं तो बुलाऊंगा। हम भी तो जाते हैं रात को, अगर किसी मरीज को जरूरत पड़े।

डॉक्टर ने सीवर ठीक करने वाले को फोन किया और उसे तुरंत आने को कहा।
डॉक्टर ने उससे भी वही कहा, जो अपनी पत्नी से कहा था कि अगर रात को किसी मरीज को जरूरत पड़े, तो वह उसे तभी देखने जाते हैं।

थोड़ी देर में सीवर ठीक करने वाला नींद में आंखें मसलता हुआ आया...

उसने टेबल पर पड़ीं डॉक्टर की कुछ टैबलेट्स उठाईं और टॉइलेट में डाल दीं।
फिर डॉक्टर से कहा: अगर कोई फर्क न पड़े, तो सुबह फिर से मुझे कॉल करना!

Thursday 14 March 2013

नासा ने मन्नू को भेजा चांद पर

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com

नासा ने मन्नू को चांद पर भेजने का फैसला किया।
मगर मन्नू आधे रास्ते से ही वापस आ गए।
.
.
.
मन्नू ने कहा: आज तो अमावस्या है, चांद तो होगा ही नहीं!

Wednesday 13 March 2013

जुड़वां बच्चे

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com

दो वकील बहुत गहरे दोस्त थे वे दोनों साझेदार थे और अपनी हर चीज को बांटते थे यहां तक की अपनी सेक्त्रेटरी को भी!
एक दिन सेक्त्रेटरी ने बताया कि वो गर्भवती हो गयी है उन दोनों ने उसे कहा कि वो चिंता न करे वे दोनों इसका पूरा खर्चा उठाएंगे और उसे अपने बच्चे की तरह पालेंगे जब बच्चा पैदा हो जायेगा उसके बाद का सारा खर्चा भी हम ही उठाएंगे! प्रसव का दिन आ गया दोनों ही वकील अस्पताल में वेटिंग रूम में इन्तजार कर रहे थे!
आखिरकार एक बोल पड़ा यार मुझसे यहां इन्तजार नहीं होता मैं नीचे जाकर कार में बैठ रहा हूं अगर बच्चा पैदा हो जाये तो जल्दी से आकर मुझे बताना!
उसके दोस्त ने कहा ठीक है कोई एक घंटे के बाद उसका साथी मुहं लटकाए हुए उसके पास पहुंचा!
उसने पूछा क्या हुआ?
उसके दोस्त ने कहा जुड़वां बच्चे हुए थे पर मेरे वाला मर गया! 

Sunday 10 March 2013

एक बार पप्पू अपनी क्लास टीचर के पास गया ...

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com

एक बार पप्पू अपनी क्लास टीचर के पास गया और उससे बोला, मैडम जी एक बात पूछूं?
शिक्षिका- हां बेटा पप्पू बोलो।
पप्पू- मैडम जी मैं आपको कैसा लगता हूं?
शिक्षिका ने मुस्कुराते हुए पप्पू के गाल को थपथपाया और बोली, बहुत ही प्यारे लगते हो।
यह सुन पप्पू ने अपने साथ बैठे लड़के को कोहनी मारी और बोला, बोला था ना लाइन मारती है।