Wednesday 30 May 2012

दोस्ती

एक अमीर औरत ने ट्रैफिक सिग्नल पर एक भिखारी को देखा और कहा - मैंने तुम्हें कहीं देखा है? भिखारी तत्काल बोला - मैमसाब! हम फेसबुक पर ‍फ्रेंड हैं।

पति और पतंग

घोंचूजी (पोंचूजी से)- यार! एक पुरानी कहावत कहती हैं कि पति और पतंग में कोई खास फर्क नहीं है। पोंचूजी- यार फर्क इसलिए नहीं है, क्योंकि एक पत्नी का गुलाम होता है तो दूसरा डोर का।

रंगे हाथों क्यों नहीं पकड़ा?

एक दिन चमेली ने अपनी मां से पति की शिकायत करते हुए कहा - मां! मैं तो उनकी आवारगी से तंग आ गई हूं। मां - क्यों, क्या हुआ? चमेली - क्या बताऊं मां! कल ही की बात लो, मैंने इन्हें टॉकिज में किसी दूसरी युवती के साथ बैठे देखा! मां ने फिर पूछा- तो... तुमने उसे रंगे हाथों क्यों नहीं पकड़ा? चमेली गहरी सांस लेकर बोली- ऐसे कैसे पकड़ती मां! मैं भी तो अपने पुराने बॉयफ्रेंड के साथ बैठी हुई थी।

सेमीफाइनल

एक बार एक लड़की की शादी में उसका पुराना ब्वॉयफ्रेंड घोंचू भी आया। वहां उपस्थित लोगों ने पूछा - क्या तुम ही दूल्हे हो? घोंचू - नहीं, मैं तो सेमीफाइनल में बाहर हो गया था। अब फाइनल देखने आया हूं।

खानदानी आशिक है

पार्क के किनारे एक युवती को अकेला पाकर पोंचूजी हाथ में फूल लिए उसका पीछा कर रहे थे। युवती - तुम्हे पता है! पीछे मेरी मां आ रही हैं? पोंचूजी - अरे, हम तो खानदानी आशिक है। तुम्हारी मां के पीछे मेरे पिताश्री आ रहे है।

गाना गाने पर संता की हुई धुनाई


एक बार संता गाना गा रहा था आज मैं ऊपर आसमा नीचे!

उसके पास एक आदमी बैठा था उसने संता को बहुत मारा बताओ क्यों?

क्योंकि आसमा उसकी बीवी का नाम  था |


Saturday 26 May 2012

Santa & Banta


संता (ज्योतिषी से)- महाराज, बताइए मेरी शादी कब होगी?
ज्योतिषी- कभी नहीं होगी।
संता- क्यों?
ज्योतिषी- कैसे होगी? तुम्हारे भाग्य में तो सुख ही सुख लिखा है!
            
नासा ने संता को चांद पर भेजने का फैसला किया।
मगर संता आधे रास्ते से ही वापस आ गया।
संता ने कहा आज तो अमावस है ना, चांद तो होगा ही नहीं..
            
संता आराम से बैठा था।
बंता (संता से)- कुछ काम करो।
संता (बंता से)- मैं गर्मियों में काम नहीं करता हूं।
बंता- और सर्दियों में?
संता- गर्मियां आने का इंतजार!
            
संता का बाप अमेरिका से आया..
बाप- तेरी मां कहां है?
संता- मर गई
बाप- तूने मुझे बताया क्यों नही?
संता- मैंने सोचा सरप्राइज दूंगा....
            
संता (बंता से)- तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी!
बंता (संता से)- मैं उसे सजा देता हूं।
संता- मैंने सजा दे दी।
बंता- कैसे?
संता- मैं उसकी कटोरी का दूध पी गया।
            
विदेश यात्रा से लौटकर आये संता ने अपनी बीवी से पूछा- क्या मैं विदेशी जैसा दिखता हूं?
बीवी- नहीं तो
संता- तो फिर लन्दन में एक औरत क्यों पूछ रही थी कि मैं विदेशी हूं या नहीं?
            
संता (बंता से)- तू शीशे के सामने बैठकर क्यों पढ़ता है?
बंता (संता से)- इसके बहुत फायदे हैं।
1. साथ में रिविजन हो जाता है।
2. खुद पर नजर भी रहती है।
3. पढ़ने के लिए कंपनी मिल जाती है।
            
संता दुकानदार से : मुझे इंडिया का झंडा दिखाओ
दुकानदार ने इंडिया का झंडा निकालर दिखाया
संता : इसमें और कलर दिखाओ.
            
संता के बगीचे में बहुत सारे पेड़ थे। संता ने नौकर को बोला जा पेड़ में पानी डाल दे।
नौकर बोला साहब बारिश आ रही है,
संता : अरे बुद्धु छतरी पकड़कर कर पानी डाल दे पेड़ों में।
            
संता (बंता से)- मेरे जामुन के पेड़ के नीचे गुलाब का पेड़ क्यों लगा रहे हो?
बंता (संता से)- इसलिए कि दोनों पेड़ मिलकर हमें गुलाब जामुन देंगे।

Patient and Doctor Jokes


एक आदमी लंगड़ाता हुआ आ रहा था। उसे देखकर दो डॉक्टर आपस में झगड़ने लगते हैं।
पहला डॉक्टर- लगता है उसके पैर की हड्डी टूट गयी है।
दूसरा डॉक्टर- लगता है उसका अंगूठा टूट गया है।
दोनों में काफी बहस हो रही होती है तो तीसरा डॉक्टर बोलता है चलो उससे ही पूछ लेते हैं।
डॉक्टर- क्या तुम्हारे पैर की हड्डी टूट गयी है क्या।
व्यक्ति- नही मेरी चप्पल टूटी हुई है।
            
डॉक्टर (शर्मा जी से)- आपका और आपकी पत्नी का ब्लडग्रुप एक ही है?
शर्मा जी- होगा, जरूर होगा 25 साल से मेरा खून जो पी रही है..
            
एक आदमी के सिर से खून बह रहा था उसे डॉक्टर के पास लाया गया।
डॉक्टर- तुम्हारा नाम?
मरीज- चंगू
डॉक्टर- जन्म की तारीख?
मरीज- 1 मार्च
डॉक्टर- मैरिड?
मरीज- नही, कार एक्सीडेंट।
            
मरीज- डॉक्टर साहब मेरा पेट दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- क्या खाया था?
मरीज- नारियल छिलके सहित।
            
रमेश (डॉक्टर से)- कोई लंबी उम्र का तरीका बताइये।
डॉक्टर- शादी कर लो।
रमेश- क्या इससे उम्र लंबी हो जाएगी।
डॉक्टर- नही, ये शौक खत्म हो जाएगा!!
            
मरीज ने एक डॉक्टर से पूछा आपने दो-दो थर्मामीटर क्यो रखे हैं?
डॉक्टर ने जवाब दिया, एक मुंह में लगाने के लिए और दूसरा जेब में।
मरीज, मैं आपका मतलब नही समझा?
डॉक्टर- मतलब यह कि एक थर्मामीटर मुंह में लगाने से पता चलता है कि आपका शरीर कितना गर्म हैं दूसरा जेब में लगाने से पता चलेगा कि आपकी जेब कितनी गर्म है।
            
सुधा (मनोज से)- सुनो जी, डॉक्टर ने मुझे एक महीने के आराम के लिए किसी हिल स्टेशन पर जाने को कहा है, हम कहा जाएंगे?
मनोज (सुधा से)- दूसरे डॉक्टर के पास..
            
बातुनी महिला डॉक्टर के पास चेकअप करवाने जाती है।
डॉक्टर (महिला से)- आपको कोई तकलीफ नही है बस आराम की जरूरत है।
महिला (डॉक्टर से)- लेकिन आपने मेरी जुबान तो देखी ही नही।
डॉक्टर- उसे भी आराम की जरूरत है।

Doctor Jokes


एक मरीज डॉक्टर के पास गया।
मरीज-डॉक्टर साहब मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है।
डॉक्टर- यह तो बड़ी हैरानी की बात है!
मरीज-जी हां डॉक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!!!
            
डॉक्टर- इस दुनिया में डॉक्टरों के दुश्मन बहुत कम हैं।
रोगी- मगर उस दुनिया में बहुत हैं।
            
डॉक्टर (रोगी महिला से)- आप बिलकुल मेरी तीसरी पत्‍‌नी की तरह हो !
महिला- आपकी कितनी पत्‍ि‌नयां हैं?
डॉक्टर- दो!
            
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने से इंकार कर देते।
मरीज- जी, वही तो किया था..!!
            
एक वृद्ध दंपति को लगने लगा कि उनकी याददाश्त कमजोर हो चली है। यह सुनिश्चित करने के लिये कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है, वे डॉक्टर के पास गये।
डॉक्टर ने बारीकी से उनका परीक्षण किया और बताया कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है। बुढ़ापे में इस तरह के लक्षण स्वाभाविक हैं। उसने उन्हें महत्वपूर्ण कायरें को लिखकर रखने की सलाह दी ताकि वे कोई जरूरी काम न भूलें। वृद्ध दंपति ने डॉक्टर का धन्यवाद किया और घर चले गये। उस रात को टीवी देखते समय पति उठकर कहीं जाने लगा तो पत्‍‌नी ने पूछा- कहां जा रहे हो ?
उसने जवाब दिया- रसोईघर में।
मेरे लिये एक कप चाय लाओगे? पत्‍‌नी ने कहा।
ठीक है, ले आऊंगा।
मेरे खयाल से तुम इसे नोट कर लो नहीं तो भूल जाओगे। पत्‍‌नी ने कहा। नहीं भूलूंगा, प्रिय पति ने जवाब दिया।
ठीक है, मेरे लिये कुछ खाने को ले आना। जैसे आलू चिप्स।
ठीक है, ले आऊंगा। मुझे लगता है तुम लिख लेते तो ठीक था। कहीं भूल न जाओ। पत्‍‌नी ने फिर आग्रह किया।
नहीं भूलूंगा प्रिय। मुझे तुम्हारे लिये एक कप चाय और आलू चिप्स लाना है । ठीक है इतना तो मैं याद रख ही सकता हूं।
लगभग आधे घंटे बाद पति महोदय एक कटोरी में आइसक्रीम और एक प्लेट में आमलेट लेकर हाजिर हुए। पत्‍‌नी यह देखते ही आग बबूला होते हुए चिल्लाई तुमसे कहा था कि लिखकर ले जाओ वरना भूल जाओगे। बताओ मेरे आलू के परांठे कहां है?
            
डॉक्टर आधी रात को उठा और पत्नी से बोला- मैं हॉस्पिटल जा रहा हूं.. फोन आया है इमरजेंसी है।
पत्नी- किसी को तो अपनी मौत मरने दो।
            
डॉक्टर- कैसे आना हुआ?
मरीज- डॉक्टर साहब, तबियत ठीक नही है, लीवर में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- शराब पीते हो?
मरीज- हां, पर छोटा पैग ही बनाना।
            
एक बच्चा पैदा होते ही डॉक्टर से बोला- मोबाइल है क्या?
डॉक्टर- क्यों?
बच्चा- जरा भगवान को डिलीवरी मैसेज भेजना है।
            
मुकेश- ओए, तू तो डॉक्टर के पास जाने वाला था, क्या हुआ?
राकेश- यार कल जाऊंगा, आज थोड़ी तबीयत खराब है।
            
पागल- डॉक्टर साहब मैं बहुत परेशान हूं मैं जब भी नहाता हूं गीला हो जाता हूं।
डॉक्टर- ओके अगली बार से नल बंद करके नहाना।

Wife is Rocking, husband always Knocking .... Out of door !!


पत्नी ने पति को प्रेम जताते हुए कहा आप हजारों में एक हैं।
पति ने सुनकर पत्नी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और गुस्से में बोला बाकी के 999 कौन हैं?
            
जज ने महिला से पूछा- आप अपने पति से तलाक लेना क्यों चाहती है?
महिला बोली- सर यह मेरा पति एक तो रात दो बजे घर आया। इसने बुरी तरह शराब पी रखी थी। मैंने इसके जूते उतारे, कपड़े बदलवाए, खाना खिलाया। सुलाने लगी तो बोला- तुम मुझे इतना प्यार करती हो रंजना।
जज- लेकिन यह तो तलाक की कोई वजह नही हुई।
महिला- लेकिन मेरा नाम रंजना नही, निर्मला है।
            
पत्नी (पति से)- मेरी तरफ मुंह करके सो जाओ ना, मुझे डर लग रहा है।
पति (पत्नी से)- अच्छा और मैं भले ही डर के मारे मर जाऊं।
            
बीमार पति से पत्नी बोली : इस बार इलाज जानवरों के डॉक्टर से करवाना.
पति: क्यों?
पत्नी: रोज सुबह मुर्गे की तरह उठ जाते हो, गधे की तरह भाग कर ऑफिस जाते हो, गधे की तरह दिनभर काम करते हो, लोमड़ी की तरह इध-ऊधर से सूचना लेकर रिपोर्ट बनाते हो, बंदर की तरह बॉस के इशारे पर नाचते हो, घर आकर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो और फिर बैंस की तरह सो जाते हो तो क्या इंसानों का डॉक्टर खाक इलाज कर पाएगा।
            
पत्नी (पति से)- मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे चोर हमारे किचन में घुस गया है और जो केक मैने बनाया था, उसे खा रहा है।
पति - तो मुझे किसे बुलाना चाहिए? पुलिस को या ऐम्बुलेंस को।
            
पत्नी- मैंने आपके जन्मदिन पर इतनी महंगी चीज खरीदी है कि आप देखते ही खुश हो जाएंगे।
पति- शुक्र है तुझे मेरा ख्याल तो आया दिखाओ।
पत्नी- अभी पहनकर आती हूं।
            
पति (पत्नी से)- क्या शादी से पहले तुम्हारा कोई ब्वॉयफ्रेंड था।
पत्नी (पति से)- सुनकर खामोश हो गयी।
पति- इस खामोशी को मैं क्या समझूं..
पत्नी- अरे मुझे गिनने तो दो।
            
पत्नी (पति से)- देखो जी, हमारी शांताबाई का पति, उसको खुश रखने के लिए, हर हफ्ते फिल्म दिखाने ले जाता है, आप क्यों नही ले जाते?
पति (पत्नी से)- अरे, मैंने भी शांताबाई को फिल्म के लिए बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया, इसमें मेरी क्या गलती है?
            
पत्नी (पति से)- मुझे 50 रुपये की जरूरत है!
पति (गुस्से से)- तुम्हें रुपये से ज्यादा अक्ल की जरूरत है!
पत्नी- आपसे वही चीज मांगी है, जो आपके पास है!
            
पत्नी (पति से)- तुम्हें नही लगता की जरा सी समझदाराी से लाखों तलाक के मामले रोके जा सकते हैं।
पति (पत्नी से)- जरा सी समझदारी से शादियां भी तो रोकी जा सकती है।

Husband and Wife Jokes


पत्नी (पति से)- मैं ड्राइवर को नौकरी से निकाल रही हूं क्योंकि आज मैं दूसरी बार मरते-मरते बची हूं।
पति (पत्नी से)- प्लीज डार्लिंग ! उसे एक मौका तो और दो. प्लीज!
            
भगवान जब दुनिया बना रहे थे तो उन्होंने कहा- कि दुनिया के हर कोने में अच्छी बीवी मिलेगी।
लेकिन दुनिया को गोल बना दिया।
            
पत्‍‌नी (पति से)- अगर मुझे कुछ हो गया तो क्या आप तुरंत दूसरी शादी कर लेंगे?
पति (सोच कर)- नहीं कम से कम 2-3 महीने तो रुकना पड़ेगा वरना लोग क्या कहेंगे
            
पत्नी- मैंने तुम्हें बिना देखे शादी की.. कैन यू बिलीव दैट?
पति- और मेरी हिम्मत तो देखो.. मैंने तुम्हें देखने के बाद भी तुमसे शादी की...??
            
पति (पत्नी से)- जानती हो, विदेशों में तलाक लेना बहुत ही आसान है!
पत्नी (पति से)- जानती हूं, तभी तो वहां लड़कियां शादी के समय रोती नहीं हैं..
            
एक महिला अपनी सहेली को बता रही थी- तलाक के बाद मेरे और मेरे पति के बीच में बराबर-बराबर बंटवारा हो गया। दो बच्चे मेरे पास रह गए और दो उनके पास।
सहेली- और जायदाद का क्या हुआ?
महिला- उसका भी बराबर-बराबर बंटवारा हो गया। आधी मेरे वकील के पास पहुंच गई, आधी उनके वकील के पास।
            
पठान ने अपनी बीवी को गोली मार दी, क्योंकि उसकी बीवी ने सिर्फ इतना कहा था कि- मैं अपनी जिंदगी, शान और शौकत के साथ गुजारना चाहती हूं।
            
एक कंजूस पति को करंट लगा..
पत्नी- आप ठीक तो हो ना?
कंजूस- मैं ठीक हूं.. तू मीटर देख, यूनिट कितना बढ़ा है।
            
गुस्से का आना, मर्द होने की निशानी है..
मगर..
गुस्से को पी जाना पति होने की निशानी है।
            
चिंटू (पिता से)- पापा पति और पत्नी में क्या अंतर है?
चिंटू- पति परिवार का सिर है और पत्नी परिवार की गर्दन, जो सिर को किसी भी ओर घुमा सकती है।

Father, Teacher Jokes with Children


पिता (पुत्र से)- तेरी मम्मी आज इतनी खामोश कैसे?
पुत्र- पिताजी, मम्मी ने लिपगार्ड मांगा था, मैंने फेवीक्विक पकड़ा दिया।
           
चिंटू (मिनी से)- मुझे एक बोतल खून दे दो।
मिनी (चिंटू से)- ब्लड ग्रुप बताओ..
चिंटू - कोई भी चलेगा..
मिनी- कैसे?
चिंटू- गर्लफ्रेंड को लव लैटर लिखना है।
           
अध्यापक (मोनू से)- तुम लेट क्यों आए हो?
मोनू (अध्यापक)- मम्मी पापा लड़ रहे थे..
अध्यापक- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों लेट आये?
मोनू- मेरा एक जूता मम्मी के पास था और दूसरा पापा के पास!
           
चिंटू (मिनी से) मंदिर के बाहर चप्पल रखने में और मिस कॉल देने में क्या चीज कॉमन है?
मिनी (चिंटू से)- दोनों में डर लगा रहता है की कोई उठा न ले।
           
चिंटू (मोनू से)- आजकल ज्यादा बच्चे जुड़वा क्यों पैदा होते हैं?
मोनू (चिंटू से)- देश में इतना आतंकवाद बढ़ गया है है कि बच्चे भी अकेले आने से डरते हैं।
           
पिता (पुत्र से)- तेरी मम्मी आज इतनी खामोश कैसे?
पुत्र- पिताजी, मम्मी ने लिपगार्ड मांगा था, मैंने फेवीक्विक पकड़ा दिया।
           
पप्पू- पापा आपकी दा..
पापा- पप्पू कितनी बार कहा है कि खाना खाते वक्त बीच में मत बोला करो।
खाना खाने के बाद..
पापा- पप्पू- हां अब बोलो क्या कह रहे थे।
पप्पू- पापा मैं तो केवल इतना कह रहा था आपकी दाल में मक्खी गिर गई थी।
           
चिंटू- पिताजी, आज मुझे एक लड़के ने मारा।
पिताजी- क्या तुम उसे पहचान सकते हो?
चिंटू- हां पापा मैं उसके दांत साथ लाया हूं।
           
चिंटू- पापा क्या आप कभी इजिप्ट गये हो?
पापा- नही, पर क्यों?
चिंटू- तो फिर इतनी खौफनाक मम्मी कहां से लाये?

Children Jokesh

विक्की स्कूल जाते हुए बहुत रो रहा था।
पिता- चुप हो जा, शेर के बच्चे कभी रोते हैं!
विक्की- पापा शेर के बच्चे स्कूल भी नही जाते..?
            
अध्यापक- बताओ भारत में सबसे ज्यादा बारिश कहां गिरती है?
बड़ी देर सोचने के बाद संता ने जवाब दिया.. जमीन पर!
टीचर - बताओ बच्चों कि लड़की की शादी 18 साल बाद और लड़के की 21 साल बाद क्यों करना चाहिए।
एक लड़का- क्योंकि लड़का बड़ा और लड़की छोटी होनी चाहिए !
एक लड़की- नहीं बेवकूफ, क्योंकि लड़की को अक्ल 18 साल बाद और लड़के को 21 साल बाद आती है !!!
            
एक बच्चा दौड़ा-दौड़ा पुलिस स्टेशन गया और बोला- इंस्पेक्टर साहब, जल्दी चलिए, एक चोर एक घंटे से मेरे पिताजी को पीट रहा है !
इंस्पेक्टर बोला- एक घंटे से पीट रहा है तो इतनी देर तक क्या तुम तमाशा देख रहे थे
बच्चा- नहीं नहीं, इससे पहले पिताजी चोर को पीट रहे थे। !!!
            
टीचर- बेटा चोरी करना बुरी बात है, चोरी का फल हमेशा कड़वा होता है।
चिंटू- लेकिन मैंने जो सेब चोरी करके खाया था वो तो मीठा था।
            
टीचर- मैं जो सवाल करूं उसका उत्तर फटाफट देना।
टीचर- भारत की राजधानी का क्या नाम है?
चिंटू- फटाफट
            
पिता- तेरे रिजल्ट का क्या हुआ?
पुत्र- सर ने कहा है कि इसी क्लास में एक और साल लगाना पड़ेगा।
पिता- साल तो चाहे 2-3 लगा लो, पर फेल ना होना बेटा।
            
चिंटू - बबलू तू घर पर है?
बबलू की मम्मी- हां बेटा, अभी आया है मैगी खा रहा है, तुझे भूख लगी है?
चिंटू- हां
बबलू की मम्मी- तो तू भी घर से खाकर आ।
            
एल के जी के बच्चे को इम्तहान में जीरो मिला।
पिता (गुस्से से)- यह क्या है?
बच्चा- पापा, मैम के पास स्टार खत्म हो गये तो उन्होंने मुझे मून दे दिया।
            
अध्यापिका- गोलू तुमने जो माई डॉग पर निबंध लिखा है क्या तुमने अपने भाई की नकल मारी है।
गोलू- नही मैम मैंने और मेरे भाई ने एक ही कुत्ते के ऊपर निबंध लिखा है।

Santa and Banta


नासा ने संता को चांद पर भेजने का फैसला किया।
मगर संता आधे रास्ते से ही वापस आ गया।
संता ने कहा आज तो अमावस है ना, चांद तो होगा ही नहीं..
            
पत्‍‌नी (पति से)- अगर मुझे कुछ हो गया तो क्या आप तुरंत दूसरी शादी कर लेंगे?
पति (सोच कर)- नहीं कम से कम 2-3 महीने तो रुकना पड़ेगा वरना लोग क्या कहेंगे
            
संता आराम से बैठा था।
बंता (संता से)- कुछ काम करो।
संता (बंता से)- मैं गर्मियों में काम नहीं करता हूं।
बंता- और सर्दियों में?
संता- गर्मियां आने का इंतजार!
            
एक समाचार पत्र में छपने वाले साप्ताहिक भविष्यफल की बानगी
प्रथम सप्ताह- इस हफ्ते आपके जीवन में कोई अनोखी खुशी दस्तक देने वाली है। अचानक धनप्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। पूरा सप्ताह मौजमस्ती में गुजरेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
द्वितीय सप्ताह- इस सप्ताह आप एक नई और अद्भुत शक्ति अपने भीतर महसूस करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखने से शत्रुपक्ष की पराजय सुनिश्चित है। प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
तृतीय सप्ताह - रोमांस के लिए यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस हफ्ते कोई सुंदरी आपके जीवन में प्रवेश करने वाली है। इस सुंदरी का सानिध्य आपके लिए सफलताओं के नए द्वार खोल सकता है।
चतुर्थ सप्ताह - इस समय आप स्वयं को ठगा-सा महसूस करेंगे। आपको अचानक आभास होगा कि कोई लगातार पिछले तीन सप्ताह से आपको बेवकूफ बना रहा है।
            
पत्नी- मैंने तुम्हें बिना देखे शादी की.. कैन यू बिलीव दैट?
पति- और मेरी हिम्मत तो देखो.. मैंने तुम्हें देखने के बाद भी तुमसे शादी की...??
            
अध्यापक- बताओ भारत में सबसे ज्यादा बारिश कहां गिरती है?
बड़ी देर सोचने के बाद संता ने जवाब दिया.. जमीन पर!
            
फकीर- आपके पड़ोसी ने पेट भर कर खाना खिलाया है, आप भी कुछ खिलाओ।
संता- ये लो हाजमोला
            
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने से इंकार कर देते।
मरीज- जी, वही तो किया था..!!
            
पे्रमी (प्रेमिका से)- ऐसा करते हैं, हम दोनों कुछ दिन साथ रहकर देखते हैं, अगर हमारे मिजाज मिले तो शादी कर लेंगे, और अगर कोई गलती हुई तो अलग हो जाएंगे।
प्रेमिका- गलती किसके पास रहेगी?

Jokes hi Jokes !!


विक्की स्कूल जाते हुए बहुत रो रहा था।
पिता- चुप हो जा, शेर के बच्चे कभी रोते हैं!
विक्की- पापा शेर के बच्चे स्कूल भी नही जाते..?
            
एक मरीज डॉक्टर के पास गया।
मरीज-डॉक्टर साहब मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है।
डॉक्टर- यह तो बड़ी हैरानी की बात है!
मरीज-जी हां डॉक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!!!
            
प्रश्न- बताओ शादी के वक्त दूल्हा घोड़ी के बजाय गधे पर बैठकर क्यों नहीं जाता?
उत्तर- इसलिये कि दुलहन कहीं दो गधों को एक साथ देखकर डर न जाए।
            
रामू- तुमने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए..?
चंपकलाल- दरअसल नाई के पास 3 रुपये छुट्टे नही थे तो मैंने कहा कि 3 रुपये के और काट दे..!!
            
पत्नी (पति से)- मैं ड्राइवर को नौकरी से निकाल रही हूं क्योंकि आज मैं दूसरी बार मरते-मरते बची हूं।
पति (पत्नी से)- प्लीज डार्लिंग ! उसे एक मौका तो और दो. प्लीज!
            
एक दंपत्ति की शादी को साठ वर्ष हो चुके थे। उनकी आपसी समझ इतनी अच्छी थी कि इन साठ वषरें में उनमें कभी झगड़ा तक नहीं हुआ। वे एक दूजे से कभी कुछ भी छिपाते नहीं थे। हां, पत्‍‌नी के पास उसके मायके से लाया हुआ एक डिब्बा था जो उसने अपने पति के सामने कभी खोला नहीं था। उस डिब्बे में क्या है वह नहीं जानता था। कभी उसने जानने की कोशिश भी की तो पत्‍‌नी ने यह कह कर टाल दिया कि सही समय आने पर बता दूंगी।
    आखिर एक दिन बुढि़या बहुत बीमार हो गई और उसके बचने की आशा न रही। उसके पति को तभी खयाल आया कि उस डिब्बे का रहस्य जाना जाये। बुढि़या बताने को राजी हो गई। पति ने जब उस डिब्बे को खोला तो उसमें हाथ से बुने हुये दो रूमाल और 50,000 रूपये निकले। उसने पत्‍‌नी से पूछा, यह सब क्या है। पत्‍‌नी ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तो उसकी दादी मां ने उससे कहा था कि ससुराल में कभी किसी से झगड़ना नहीं । यदि कभी किसी पर क्रोध आये तो अपने हाथ से एक रूमाल बुनना और इस डिब्बे में रखना।
    बूढ़े की आंखों में यह सोचकर खुशी के मारे आंसू आ गये कि उसकी पत्‍‌नी को साठ वर्ष के लम्बे वैवाहिक जीवन के दौरान सिर्फ दो बार ही क्रोध  आया था। उसे अपनी पत्‍‌नी पर सचमुच गर्व हुआ।
खुद को संभाल कर उसने रूपयों के बारे में पूछा । इतनी बड़ी रकम तो उसने अपनी पत्‍‌नी को कभी दी ही नहीं थी, फिर ये कहां से आये?
  रूपये! वे तो मैंने रूमाल बेच बेच कर इकठ्ठे किये हैं।
पत्‍‌नी ने मासूमियत से जवाब दिया।
            
डॉक्टर- इस दुनिया में डॉक्टरों के दुश्मन बहुत कम हैं।
रोगी- मगर उस दुनिया में बहुत हैं।
            
भगवान जब दुनिया बना रहे थे तो उन्होंने कहा- कि दुनिया के हर कोने में अच्छी बीवी मिलेगी।
लेकिन दुनिया को गोल बना दिया।
            
संता (ज्योतिषी से)- महाराज, बताइए मेरी शादी कब होगी?
ज्योतिषी- कभी नहीं होगी।
संता- क्यों?
ज्योतिषी- कैसे होगी? तुम्हारे भाग्य में तो सुख ही सुख लिखा है!
            
डॉक्टर (रोगी महिला से)- आप बिलकुल मेरी तीसरी पत्‍‌नी की तरह हो !
महिला- आपकी कितनी पत्‍ि‌नयां हैं?
डॉक्टर- दो!