Saturday 26 May 2012

Santa and Banta


नासा ने संता को चांद पर भेजने का फैसला किया।
मगर संता आधे रास्ते से ही वापस आ गया।
संता ने कहा आज तो अमावस है ना, चांद तो होगा ही नहीं..
            
पत्‍‌नी (पति से)- अगर मुझे कुछ हो गया तो क्या आप तुरंत दूसरी शादी कर लेंगे?
पति (सोच कर)- नहीं कम से कम 2-3 महीने तो रुकना पड़ेगा वरना लोग क्या कहेंगे
            
संता आराम से बैठा था।
बंता (संता से)- कुछ काम करो।
संता (बंता से)- मैं गर्मियों में काम नहीं करता हूं।
बंता- और सर्दियों में?
संता- गर्मियां आने का इंतजार!
            
एक समाचार पत्र में छपने वाले साप्ताहिक भविष्यफल की बानगी
प्रथम सप्ताह- इस हफ्ते आपके जीवन में कोई अनोखी खुशी दस्तक देने वाली है। अचानक धनप्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। पूरा सप्ताह मौजमस्ती में गुजरेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
द्वितीय सप्ताह- इस सप्ताह आप एक नई और अद्भुत शक्ति अपने भीतर महसूस करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखने से शत्रुपक्ष की पराजय सुनिश्चित है। प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
तृतीय सप्ताह - रोमांस के लिए यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस हफ्ते कोई सुंदरी आपके जीवन में प्रवेश करने वाली है। इस सुंदरी का सानिध्य आपके लिए सफलताओं के नए द्वार खोल सकता है।
चतुर्थ सप्ताह - इस समय आप स्वयं को ठगा-सा महसूस करेंगे। आपको अचानक आभास होगा कि कोई लगातार पिछले तीन सप्ताह से आपको बेवकूफ बना रहा है।
            
पत्नी- मैंने तुम्हें बिना देखे शादी की.. कैन यू बिलीव दैट?
पति- और मेरी हिम्मत तो देखो.. मैंने तुम्हें देखने के बाद भी तुमसे शादी की...??
            
अध्यापक- बताओ भारत में सबसे ज्यादा बारिश कहां गिरती है?
बड़ी देर सोचने के बाद संता ने जवाब दिया.. जमीन पर!
            
फकीर- आपके पड़ोसी ने पेट भर कर खाना खिलाया है, आप भी कुछ खिलाओ।
संता- ये लो हाजमोला
            
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने से इंकार कर देते।
मरीज- जी, वही तो किया था..!!
            
पे्रमी (प्रेमिका से)- ऐसा करते हैं, हम दोनों कुछ दिन साथ रहकर देखते हैं, अगर हमारे मिजाज मिले तो शादी कर लेंगे, और अगर कोई गलती हुई तो अलग हो जाएंगे।
प्रेमिका- गलती किसके पास रहेगी?

No comments:

Post a Comment