Saturday 26 May 2012

Doctor Jokes


एक मरीज डॉक्टर के पास गया।
मरीज-डॉक्टर साहब मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है।
डॉक्टर- यह तो बड़ी हैरानी की बात है!
मरीज-जी हां डॉक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!!!
            
डॉक्टर- इस दुनिया में डॉक्टरों के दुश्मन बहुत कम हैं।
रोगी- मगर उस दुनिया में बहुत हैं।
            
डॉक्टर (रोगी महिला से)- आप बिलकुल मेरी तीसरी पत्‍‌नी की तरह हो !
महिला- आपकी कितनी पत्‍ि‌नयां हैं?
डॉक्टर- दो!
            
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने से इंकार कर देते।
मरीज- जी, वही तो किया था..!!
            
एक वृद्ध दंपति को लगने लगा कि उनकी याददाश्त कमजोर हो चली है। यह सुनिश्चित करने के लिये कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है, वे डॉक्टर के पास गये।
डॉक्टर ने बारीकी से उनका परीक्षण किया और बताया कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है। बुढ़ापे में इस तरह के लक्षण स्वाभाविक हैं। उसने उन्हें महत्वपूर्ण कायरें को लिखकर रखने की सलाह दी ताकि वे कोई जरूरी काम न भूलें। वृद्ध दंपति ने डॉक्टर का धन्यवाद किया और घर चले गये। उस रात को टीवी देखते समय पति उठकर कहीं जाने लगा तो पत्‍‌नी ने पूछा- कहां जा रहे हो ?
उसने जवाब दिया- रसोईघर में।
मेरे लिये एक कप चाय लाओगे? पत्‍‌नी ने कहा।
ठीक है, ले आऊंगा।
मेरे खयाल से तुम इसे नोट कर लो नहीं तो भूल जाओगे। पत्‍‌नी ने कहा। नहीं भूलूंगा, प्रिय पति ने जवाब दिया।
ठीक है, मेरे लिये कुछ खाने को ले आना। जैसे आलू चिप्स।
ठीक है, ले आऊंगा। मुझे लगता है तुम लिख लेते तो ठीक था। कहीं भूल न जाओ। पत्‍‌नी ने फिर आग्रह किया।
नहीं भूलूंगा प्रिय। मुझे तुम्हारे लिये एक कप चाय और आलू चिप्स लाना है । ठीक है इतना तो मैं याद रख ही सकता हूं।
लगभग आधे घंटे बाद पति महोदय एक कटोरी में आइसक्रीम और एक प्लेट में आमलेट लेकर हाजिर हुए। पत्‍‌नी यह देखते ही आग बबूला होते हुए चिल्लाई तुमसे कहा था कि लिखकर ले जाओ वरना भूल जाओगे। बताओ मेरे आलू के परांठे कहां है?
            
डॉक्टर आधी रात को उठा और पत्नी से बोला- मैं हॉस्पिटल जा रहा हूं.. फोन आया है इमरजेंसी है।
पत्नी- किसी को तो अपनी मौत मरने दो।
            
डॉक्टर- कैसे आना हुआ?
मरीज- डॉक्टर साहब, तबियत ठीक नही है, लीवर में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- शराब पीते हो?
मरीज- हां, पर छोटा पैग ही बनाना।
            
एक बच्चा पैदा होते ही डॉक्टर से बोला- मोबाइल है क्या?
डॉक्टर- क्यों?
बच्चा- जरा भगवान को डिलीवरी मैसेज भेजना है।
            
मुकेश- ओए, तू तो डॉक्टर के पास जाने वाला था, क्या हुआ?
राकेश- यार कल जाऊंगा, आज थोड़ी तबीयत खराब है।
            
पागल- डॉक्टर साहब मैं बहुत परेशान हूं मैं जब भी नहाता हूं गीला हो जाता हूं।
डॉक्टर- ओके अगली बार से नल बंद करके नहाना।

No comments:

Post a Comment