Saturday 26 May 2012

Children Jokesh

विक्की स्कूल जाते हुए बहुत रो रहा था।
पिता- चुप हो जा, शेर के बच्चे कभी रोते हैं!
विक्की- पापा शेर के बच्चे स्कूल भी नही जाते..?
            
अध्यापक- बताओ भारत में सबसे ज्यादा बारिश कहां गिरती है?
बड़ी देर सोचने के बाद संता ने जवाब दिया.. जमीन पर!
टीचर - बताओ बच्चों कि लड़की की शादी 18 साल बाद और लड़के की 21 साल बाद क्यों करना चाहिए।
एक लड़का- क्योंकि लड़का बड़ा और लड़की छोटी होनी चाहिए !
एक लड़की- नहीं बेवकूफ, क्योंकि लड़की को अक्ल 18 साल बाद और लड़के को 21 साल बाद आती है !!!
            
एक बच्चा दौड़ा-दौड़ा पुलिस स्टेशन गया और बोला- इंस्पेक्टर साहब, जल्दी चलिए, एक चोर एक घंटे से मेरे पिताजी को पीट रहा है !
इंस्पेक्टर बोला- एक घंटे से पीट रहा है तो इतनी देर तक क्या तुम तमाशा देख रहे थे
बच्चा- नहीं नहीं, इससे पहले पिताजी चोर को पीट रहे थे। !!!
            
टीचर- बेटा चोरी करना बुरी बात है, चोरी का फल हमेशा कड़वा होता है।
चिंटू- लेकिन मैंने जो सेब चोरी करके खाया था वो तो मीठा था।
            
टीचर- मैं जो सवाल करूं उसका उत्तर फटाफट देना।
टीचर- भारत की राजधानी का क्या नाम है?
चिंटू- फटाफट
            
पिता- तेरे रिजल्ट का क्या हुआ?
पुत्र- सर ने कहा है कि इसी क्लास में एक और साल लगाना पड़ेगा।
पिता- साल तो चाहे 2-3 लगा लो, पर फेल ना होना बेटा।
            
चिंटू - बबलू तू घर पर है?
बबलू की मम्मी- हां बेटा, अभी आया है मैगी खा रहा है, तुझे भूख लगी है?
चिंटू- हां
बबलू की मम्मी- तो तू भी घर से खाकर आ।
            
एल के जी के बच्चे को इम्तहान में जीरो मिला।
पिता (गुस्से से)- यह क्या है?
बच्चा- पापा, मैम के पास स्टार खत्म हो गये तो उन्होंने मुझे मून दे दिया।
            
अध्यापिका- गोलू तुमने जो माई डॉग पर निबंध लिखा है क्या तुमने अपने भाई की नकल मारी है।
गोलू- नही मैम मैंने और मेरे भाई ने एक ही कुत्ते के ऊपर निबंध लिखा है।

No comments:

Post a Comment