Saturday 26 May 2012

Wife is Rocking, husband always Knocking .... Out of door !!


पत्नी ने पति को प्रेम जताते हुए कहा आप हजारों में एक हैं।
पति ने सुनकर पत्नी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और गुस्से में बोला बाकी के 999 कौन हैं?
            
जज ने महिला से पूछा- आप अपने पति से तलाक लेना क्यों चाहती है?
महिला बोली- सर यह मेरा पति एक तो रात दो बजे घर आया। इसने बुरी तरह शराब पी रखी थी। मैंने इसके जूते उतारे, कपड़े बदलवाए, खाना खिलाया। सुलाने लगी तो बोला- तुम मुझे इतना प्यार करती हो रंजना।
जज- लेकिन यह तो तलाक की कोई वजह नही हुई।
महिला- लेकिन मेरा नाम रंजना नही, निर्मला है।
            
पत्नी (पति से)- मेरी तरफ मुंह करके सो जाओ ना, मुझे डर लग रहा है।
पति (पत्नी से)- अच्छा और मैं भले ही डर के मारे मर जाऊं।
            
बीमार पति से पत्नी बोली : इस बार इलाज जानवरों के डॉक्टर से करवाना.
पति: क्यों?
पत्नी: रोज सुबह मुर्गे की तरह उठ जाते हो, गधे की तरह भाग कर ऑफिस जाते हो, गधे की तरह दिनभर काम करते हो, लोमड़ी की तरह इध-ऊधर से सूचना लेकर रिपोर्ट बनाते हो, बंदर की तरह बॉस के इशारे पर नाचते हो, घर आकर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो और फिर बैंस की तरह सो जाते हो तो क्या इंसानों का डॉक्टर खाक इलाज कर पाएगा।
            
पत्नी (पति से)- मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे चोर हमारे किचन में घुस गया है और जो केक मैने बनाया था, उसे खा रहा है।
पति - तो मुझे किसे बुलाना चाहिए? पुलिस को या ऐम्बुलेंस को।
            
पत्नी- मैंने आपके जन्मदिन पर इतनी महंगी चीज खरीदी है कि आप देखते ही खुश हो जाएंगे।
पति- शुक्र है तुझे मेरा ख्याल तो आया दिखाओ।
पत्नी- अभी पहनकर आती हूं।
            
पति (पत्नी से)- क्या शादी से पहले तुम्हारा कोई ब्वॉयफ्रेंड था।
पत्नी (पति से)- सुनकर खामोश हो गयी।
पति- इस खामोशी को मैं क्या समझूं..
पत्नी- अरे मुझे गिनने तो दो।
            
पत्नी (पति से)- देखो जी, हमारी शांताबाई का पति, उसको खुश रखने के लिए, हर हफ्ते फिल्म दिखाने ले जाता है, आप क्यों नही ले जाते?
पति (पत्नी से)- अरे, मैंने भी शांताबाई को फिल्म के लिए बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया, इसमें मेरी क्या गलती है?
            
पत्नी (पति से)- मुझे 50 रुपये की जरूरत है!
पति (गुस्से से)- तुम्हें रुपये से ज्यादा अक्ल की जरूरत है!
पत्नी- आपसे वही चीज मांगी है, जो आपके पास है!
            
पत्नी (पति से)- तुम्हें नही लगता की जरा सी समझदाराी से लाखों तलाक के मामले रोके जा सकते हैं।
पति (पत्नी से)- जरा सी समझदारी से शादियां भी तो रोकी जा सकती है।

No comments:

Post a Comment