Saturday 26 May 2012

Patient and Doctor Jokes


एक आदमी लंगड़ाता हुआ आ रहा था। उसे देखकर दो डॉक्टर आपस में झगड़ने लगते हैं।
पहला डॉक्टर- लगता है उसके पैर की हड्डी टूट गयी है।
दूसरा डॉक्टर- लगता है उसका अंगूठा टूट गया है।
दोनों में काफी बहस हो रही होती है तो तीसरा डॉक्टर बोलता है चलो उससे ही पूछ लेते हैं।
डॉक्टर- क्या तुम्हारे पैर की हड्डी टूट गयी है क्या।
व्यक्ति- नही मेरी चप्पल टूटी हुई है।
            
डॉक्टर (शर्मा जी से)- आपका और आपकी पत्नी का ब्लडग्रुप एक ही है?
शर्मा जी- होगा, जरूर होगा 25 साल से मेरा खून जो पी रही है..
            
एक आदमी के सिर से खून बह रहा था उसे डॉक्टर के पास लाया गया।
डॉक्टर- तुम्हारा नाम?
मरीज- चंगू
डॉक्टर- जन्म की तारीख?
मरीज- 1 मार्च
डॉक्टर- मैरिड?
मरीज- नही, कार एक्सीडेंट।
            
मरीज- डॉक्टर साहब मेरा पेट दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- क्या खाया था?
मरीज- नारियल छिलके सहित।
            
रमेश (डॉक्टर से)- कोई लंबी उम्र का तरीका बताइये।
डॉक्टर- शादी कर लो।
रमेश- क्या इससे उम्र लंबी हो जाएगी।
डॉक्टर- नही, ये शौक खत्म हो जाएगा!!
            
मरीज ने एक डॉक्टर से पूछा आपने दो-दो थर्मामीटर क्यो रखे हैं?
डॉक्टर ने जवाब दिया, एक मुंह में लगाने के लिए और दूसरा जेब में।
मरीज, मैं आपका मतलब नही समझा?
डॉक्टर- मतलब यह कि एक थर्मामीटर मुंह में लगाने से पता चलता है कि आपका शरीर कितना गर्म हैं दूसरा जेब में लगाने से पता चलेगा कि आपकी जेब कितनी गर्म है।
            
सुधा (मनोज से)- सुनो जी, डॉक्टर ने मुझे एक महीने के आराम के लिए किसी हिल स्टेशन पर जाने को कहा है, हम कहा जाएंगे?
मनोज (सुधा से)- दूसरे डॉक्टर के पास..
            
बातुनी महिला डॉक्टर के पास चेकअप करवाने जाती है।
डॉक्टर (महिला से)- आपको कोई तकलीफ नही है बस आराम की जरूरत है।
महिला (डॉक्टर से)- लेकिन आपने मेरी जुबान तो देखी ही नही।
डॉक्टर- उसे भी आराम की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment