Saturday 26 May 2012

Father, Teacher Jokes with Children


पिता (पुत्र से)- तेरी मम्मी आज इतनी खामोश कैसे?
पुत्र- पिताजी, मम्मी ने लिपगार्ड मांगा था, मैंने फेवीक्विक पकड़ा दिया।
           
चिंटू (मिनी से)- मुझे एक बोतल खून दे दो।
मिनी (चिंटू से)- ब्लड ग्रुप बताओ..
चिंटू - कोई भी चलेगा..
मिनी- कैसे?
चिंटू- गर्लफ्रेंड को लव लैटर लिखना है।
           
अध्यापक (मोनू से)- तुम लेट क्यों आए हो?
मोनू (अध्यापक)- मम्मी पापा लड़ रहे थे..
अध्यापक- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों लेट आये?
मोनू- मेरा एक जूता मम्मी के पास था और दूसरा पापा के पास!
           
चिंटू (मिनी से) मंदिर के बाहर चप्पल रखने में और मिस कॉल देने में क्या चीज कॉमन है?
मिनी (चिंटू से)- दोनों में डर लगा रहता है की कोई उठा न ले।
           
चिंटू (मोनू से)- आजकल ज्यादा बच्चे जुड़वा क्यों पैदा होते हैं?
मोनू (चिंटू से)- देश में इतना आतंकवाद बढ़ गया है है कि बच्चे भी अकेले आने से डरते हैं।
           
पिता (पुत्र से)- तेरी मम्मी आज इतनी खामोश कैसे?
पुत्र- पिताजी, मम्मी ने लिपगार्ड मांगा था, मैंने फेवीक्विक पकड़ा दिया।
           
पप्पू- पापा आपकी दा..
पापा- पप्पू कितनी बार कहा है कि खाना खाते वक्त बीच में मत बोला करो।
खाना खाने के बाद..
पापा- पप्पू- हां अब बोलो क्या कह रहे थे।
पप्पू- पापा मैं तो केवल इतना कह रहा था आपकी दाल में मक्खी गिर गई थी।
           
चिंटू- पिताजी, आज मुझे एक लड़के ने मारा।
पिताजी- क्या तुम उसे पहचान सकते हो?
चिंटू- हां पापा मैं उसके दांत साथ लाया हूं।
           
चिंटू- पापा क्या आप कभी इजिप्ट गये हो?
पापा- नही, पर क्यों?
चिंटू- तो फिर इतनी खौफनाक मम्मी कहां से लाये?

No comments:

Post a Comment