Tuesday 5 June 2012

पहली पड़ोसन- क्या बात है बहन, कल रात तुम 3 घंटे तक अपने पति से झगड़ती रही, जबकि रोज 20-25 मिनट ही लड़ती हो।

दूसरी पड़ोसन- क्या बताऊं बहन, आज से यह 5 दिन के टूर पर जा रहे हैं।

           

बॉस (सेक्रेट्री से)- तुम आज फिर आधे घंटे देर से आयी हो, क्या तुम्हें मालूम नहीं कि यहां पर काम कितने बजे से शुरु होता है?

सेकेट्री - मालूम नहीं सर, जब भी मैं यहां आती हूं तो लोगों को काम करते हुए ही पाती हूं।

           

संता (बंता से)- तुमने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर डायमंड रिंग क्यों दी? वो तो कार चाहती थी ना?

बंता- पर मैं नकली कार कहां से लेकर आता?

           

पति (पत्नी से)- अगर तुम्हें कुछ हो गया तो मैं पागल हो जाऊंगा।

पत्नी (पति से)- दूसरी शादी तो नहीं करोगे?

पति- पागल का क्या भरोसा, कुछ भी कर सकता है।

           

कैमरामैन स्टूडियो में छोटे बच्चे से- मेरी तरफ देखो बेटा, इस कैमरे से कबूतर निकलेगा।

बच्चा- फोकस एडजस्ट कर, गंवारों वाली बातें ना कर, फोटो फेसबुक पर लगानी है।

           

संता अपनी गर्लफ्रेंड को आई लव यू कहता है और गिर जाता है।

गर्लफ्रेंड- ये क्या कर रहे हो?

ंसंता- आई एम फालिंग इन लव।

           

पति अपनी पत्नी को अंग्रेजी पढ़ा रहा था।

पत्नी (दोपहर में)- चलो डिनर ले लो..

पति- दिन के खाने को लंच कहते हैं।

पत्नी- ये कल रात का बचा हुआ खाना है।

           

जेलर (कैदी से)- सुना है तुम शायर हो.. कुछ सुनाओ यार।

कैदी (जेलर से)- गम-ए-उलफत में जो जिंदगी काटी थी हमारी, जिस दिन जमानत हुई उस दिन जिंदगी खत्म तुम्हारी।

           

अध्यापिका- तुम क्या करोगे अगर चोर पीछे के दरवाजे से आये???

चिंटू- मैं फोन से 001 डायल करुंगा, तो पुलिस भी पीछे के दरवाजे से आएगी।

           

पागल- डॉक्टर साहब मैं बहुत परेशान हूं मैं जब भी नहाता हूं गीला हो जाता हूं।

डॉक्टर- ओके अगली बार से नल बंद करके नहाना।

No comments:

Post a Comment